back to top

महासमुंद : सियान जतन क्लिनिक योजना : दो माह में 4000 से अधिक बुजुर्गों को मिला लाभ…

प्रत्येक गुरुवार को लगता जाँच एवं उपचार शिविर

Advertisements

महासमुंद 13 जुलाई 2022छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है। उम्र दराज लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए सरकार द्वारा विशेष काम किया। सियान जतन क्लिनिक योजना इसी का हिस्सा है। 60से अधिक उम्र के बुजुर्गों का अच्छे स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार हो रहा है।
   महासमुंद ज़िले में यह योजना 36 आयुर्वेद अस्पताल व हेल्थ  केंद्रों में  सियान जतन क्लिनिक की शुरूआत माह मई से हुई है। जहाँ 60  से अधिक उम्र के नागरिकों का निः शुल्क स्वास्थ्य  परीक्षण व उपचार किया जा रहा है। प्रकृति से जुड़कर लोगों को स्वस्थ रहने के तौर तरीके बताने का काम आयुष चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दवा से लेकर अन्य सभी विधियां प्राकृतिक मापदंड से संबंधित हैं। इसके अच्छे परिणाम लोगों को प्राप्त हो रहे हैं।


   आयुष का काम देख रहे डॉक्टर एस.एल.पटेल ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को इस योजना का लाभ मिल  रहा है। इसके अंतर्गत सभी प्रकार की जांच, आयुर्वेदिक दवाएं और पंचकर्म जैसी सुविधा दी जा रही है। माह के प्रथम गुरुवार को समारोह पूर्वक सियान जतन क्लिनिक का आयोजन एवं अन्य गुरुवार को जाँच एवं उपचार शिविर आयोजित किया जाता है। पिछले दो माह में 4190  बुजुर्गों को इसका फ़ायदा मिला। माह मई में 1432 और जून माह में आयोजित शिविर में 2758 बुजुर्गों का उपचार किया गया। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों का निःशुल्क पंजीयन, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, प्रकृति परीक्षण व चिकित्सा की गई।

इन जाँच शिविरों में स्मृति ह्रास, कम सुनाई पड़ना, नेत्ररोग, जोड़ों का दर्द, लकवा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और शारीरिक दुर्बलता इत्यादि शामिल है। चिकित्सालय के सियान जतन क्लिनिक में लाभार्थियों को ग्रीष्म ऋतु पेय मिश्रेय पानक, दशमूल काढ़ा, गुडुच्यादि काढ़ा, रसायन औषधि आदि प्रदान की गयी। इसके अलावा लोगों को एक ही स्थान पर आयुर्वेद और एलोपैथी के विशेषज्ञों का परामर्श उपलब्ध होता है। वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य बेहतर रहे और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसके लिए कई स्तर पर काम हो रहा है। आयुष विभाग को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page