राजनांदगांव : मेहमान बनकर आए बुजुर्ग की टांगिया से हत्या…

राजनांदगांव – अपने रिश्तेदार के यहां मेहमान बनकर आए बुजुर्गों पर गलत नजर रखने के संदेह पर युवक ने टंगिया से हमला कर हत्या कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। और घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवादा में अपने समधि के यहां चरोदा निवासी सुगन साहू 65 वर्ष मेहमान बनकर 28 जुलाई को आया हुआ था ।

इसी बीच 29 जुलाई के किसी और रिश्तेदार के यहां रहने गया हुआ था ।जहां से 30 जुलाई को फिर वापस समधी के घर आ गया।
बताया गया कि बीती रात को समधि का लड़का आरोपी भूमेंद्र साहू 21 वर्ष में सुगम साहू पर गलत नजर रखने का संदेह करते टांगिया से चेहरे और गले में हमला कर दिया जिससे सुगम साहू की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।