
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका कविता वासनिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित व्यक्तित्व समीर गजभिए द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ध्वजारोहण

आज़ादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर लोकतंत्र के प्रतीक स्थल भारतरत्न डॉ.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौक में दिखा “हमारा तिरंगा हमारा संविधान” के उत्साह का रंग
भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर देश की एकता व अखंडता की सुरक्षा का लिया गया दृढ़ संकल्प
राजनांदगांव।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुद्धिष्ट युथ फाउण्डेशन द्वारा संस्कारधानी राजनांदगांव में लोकतंत्र का प्रतीक स्थल
भारतरत्न डॉ.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौक में आज़ादी के अमृत महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जिसमें “हमारा तिरंगा हमारा संविधान” के विषय पर केंद्रित ध्वजारोहण एवं संविधान की प्रस्तावना वाचन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।देश व समाज में समानता के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करने वाले छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका कविता वासनिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित व्यक्तित्व,तथागत ट्यूटोरियल के मुख्य संचालक समीर गजभिए को ध्वजारोहण के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम देश की स्वतंत्रता के मार्ग निर्माता एवं स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज,ज्योतिबा फुले,बाबा साहेब आंबेडकर,भगत सिंह व गांधी जी के तैलचित्रों पर पुष्प अर्पित कर ,सभी क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों को नमन किया गया।लोकगायिका कविता वासनिक एवं शिक्षाविद समीर गजभिए द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित
सभी के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान गाकर एवं जयघोष के नारों के साथ देश के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया गया।
तत्पश्चात फाउण्डेशन के पदाधिकारी एवं समाजसेवियों द्वारा चौक में स्थित भारतीय संविधान के प्रतिरूप एवं तिरंगे झंडे के प्रति सम्मान व्यक्त कर,तिरंगे झंडो के साथ जिला कार्यालय पहुंचे।जिला कार्यालय में स्थित भारतीय लोकतंत्र के महानायक संविधान निर्माता डॉ.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर सामूहिक बुद्ध वंदना की गई।देश की एकता,अखंडता,न्याय
व समानता के लक्ष्य को सुनिश्चित करने वाले भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर,इसकी सुरक्षा का दृढ़ संकल्प लिया गया।
देश की स्वतंत्रता एवं संवैधानिक व्यवस्था को हमेशा बनाये रखने के लिए समर्पित देश के वीरों सैनिकों एवं शहीदों को फाउण्डेशन के पदाधिकारीयों द्वारा गौरव स्थल पहुंचकर नमन कर पुष्प अर्पित किया गया।
बुद्धिष्ट युथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में फाउण्डेशन के दीपेश शेंडे,निलेश ठावरे,हितेंद्र रंगारी,संकेत रामटेके,प्रतीक मेश्राम,निखिलेश श्यामकुंवर,एवं पीयूष उके द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
बुद्धिष्ट युथ फाउण्डेशन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोकगायिका कविता वासनिक
व शिक्षाविद समीर गजभिए एवं समाजसेवी संतोष बोरकर,सचिन गजभिए,मोनू खोबरागढ़े, लक्ष्य बोरकर,पूर्णिमा नागदेवे,मीनाक्षी टेंभुरनिकर,पायल बरमाटे,सुनीता इलमकर, अंजू मेश्राम,रंजना बागड़े,महेंद्र रामटेके,आशीष रामटेके,प्रतिमा वासनिक और एथलीट ग्रुप के खिलाड़ियों तथा गणमान्य नागरिकों को
आज़ादी के 75 वी वर्षगांठ की बधाई देकर मिठाई वितरित किया गया।









































