back to top

राजनांदगांव : महापौर एवं आयुक्त पहुॅचे बाढ प्रभवित वार्ड मोहारा, सिंगदई, मोहड़ एवं हल्दी बाढ पीड़ितों से मिल ठहरने एवं खाने-पीने की व्यवस्था कराये…

राजनांदगांव 16 अगस्त। अत्याधिक वर्षा के कारण मोहारा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित वार्ड मोहारा, सिंगदई, मोहड़ और हल्दी का गत दिवस महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने निरीक्षण कर बाढ पीडित परिवारों को सुरक्षित स्थान पहॅुचाने एवं खाने पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश तकनीकी अधिकारियोें को दिये। महापौर एवं आयुक्त रात्रि में पुनः प्रभावित वार्डो में पहुॅच बाढ पीडितो से रूबरू हो व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

Advertisements


महापौर श्रीमती देशमुख एवं आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी, जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सतीष मसीह, पार्षद श्री केवल साहू, नामांकित पार्षद श्री प्रभात गुप्ता, पूर्व पार्षद श्री अवधेष प्रजापति एवं तकनीकि अधिकारियों के साथ बाढ प्रभावित वार्डो में अलग अलग वार्ड का मुआयना कर वार्ड के स्कूल एवं सामुदायिक भवन में बाढ पीडितो को ठहराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इनके खाने पीने तथा सोने के लिये बिस्तर की व्यवस्था करने तकनीकि अधिकारी को निर्देशित किये।

उन्होंने चारो वार्ड मे जाकर जायजा लेने के उपरांत बाढ पीडितों से चर्चा कर कहा कि अत्याधिक वर्षा के कारण शिवनाथ नदी का जल स्तर बढने पर बाढ की स्थिति निर्मित हो रही है। अतः आप लोग सुरक्षित स्थान स्कूल एवं सामुदायिक भवन में ठहरे, वहॉ आप लोगों के लिये पर्याप्त व्यवस्था की जावेगी।


महापौर श्रीमती देशमुख एवं आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी रात्रि में पुनः चारो वार्ड मंे जाकर बाढ की स्थिति का जायजा लिये और पीडित परिवारों से सामुदायिक भवन एवं स्कूल में जाकर उनके खाने पीने एवं सोने की व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर कहा कि जबतक बाढ की स्थिति समान्य नहीं हो जाती, तबतक आप लोग यही रहे।

उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि इनकी सुरक्षा एवं राहत में किसी प्रकार की असावधानी नहीं होनी चाहिये। उन्होंनें मोहारा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर वहा भी आवश्यक व्यवस्था करने एवं सावधानी बरतने के निर्देश दिये।

Advertisements

You cannot copy content of this page