back to top

राजनांदगांव : भाजपा उत्तर मंडल पिछडा मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया…

राजनांदगांव – आज दिनांक 16 अगस्त को शांतिनगर कैलाश धाम तत्वाधान में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के चतुर्थ पुण्यतिथि पर भाजपा उत्तर मंडल पिछडा मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,जिसमे बाजपेई जी लिखित,हार नही मानूंगा, जैसे अनेक कविता के माध्यम से उनके जीवन दर्शन को याद किया गया, वाजपेई थी हमेशा कहा करते थे,कि सत्ता का खेल तो चलता रहेगा, सरकारें आयेंगी जायेंगी,पार्टियां बनेंगी बिगडेंगी,मगर ये देश रहना चाहिए,इसका लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।

Advertisements


उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री शिव वर्मा जी व उत्तर मंडल अध्यक्ष श्री ललित नायडू जी ने श्रद्धांजलि वक्तव्य में कहा कि,श्री वाजपेई जी एक राजनैतिक दल के नेता नही, बल्कि हर भारतीयों के दिल के नेता थे। आज छत्तीसगढ़ को गर्व है कि श्री वाजपेई के दूरदर्शी सोंच के कारण हि, छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव हो पाया,आज उनके इसी निर्णय के कारण हमारा छत्तीसगढ़,भारत के नक्शे मे,

अपनी कला,संस्कार,कर्मठता व विविध योग्यता के आधार पर अपनी पहचान अमिट किया,आज हम वाजपेई के इस निर्णय की भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं व गर्व महसूस करते है।उनके नेतृत्व कुशलता और सरलता हर जनमानस के लिए सहर्ष स्वीकार्य थे। आज जरूरत है कि बाजपेई जी को याद कर,उनके प्रेरणादायक मार्ग पर चलकर हर युवा अपने सामाज के समरस्ता को बेहतर व सुद्ढ बना सकता है, और इस कार्य मे भाजपा पिछडा मोर्चा उत्तर मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ता अनवत रूप से लगे हुए हैं।


उक्त कार्यक्रम मे श्री सुनील साहू सुरेश डेकाटे,नितीन वर्मा,नितू वर्मा,जमुना देवी साहू,कांति मौर्य,नितेश यादव, कुणाल चचाने,सुरेश सिन्हा, हेमा सेंगर, नंदनी सेंगर, हेमलता प्रजापति, दीपमाला नायडू, रिखी राम पटेल,अनुराधा, पार्वती पटेल, भागवत निषाद, बृजलाल यादव, कन्हैया यादव,मेघा वर्मा व समस्त वार्डवासी भारी संख्या मे उपस्थित हुए। यह जानकारी मंडल मिडिया प्रभारी खुमान वर्मा द्वारा दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page