back to top

राजनांदगांव : आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने किया मोहारा फिल्टर प्लांट व स्वीमिंग पुल में ध्वजारोहण…

राजनांदगांव 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर मोहारा फिल्टर प्लांट एवं स्वीमिंगपुल में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने ध्वजा रोहण किया। दोनो जगह अलग अलग आयोजित कार्यक्रम में ध्वजा रोहण उपरांत राष्ट्रगान के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों ने ध्वज को सलामी दी।
स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है।

Advertisements

स्वतंत्रता का मूल अर्थ अपने अधिकारों व कर्तव्यों को समझना एवं उसके आधार पर अपने समाज व देश के लिये कार्य करना है, तभी आजादी की सार्थकता होगी। उन्होंने अधिकारियोें व कर्मचारियों से कहा कि सभी अपने दायित्वों को समझकर अपने अपने कर्तव्यों का इमानदारी से पालन करे। तभी हमारे निगम का नाम रोशन होगा।

इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, प्र.सहायक अभियेता श्री प्रणय मेश्राम व श्री संदीप तिवारी, उप अभियंता श्री दिलीप मरकाम, श्री हरिशंकर वर्मा, श्री तिलक राज ध्रुव सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page