
महापौर ने की प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील
राजनांदगांव 16 अगस्त। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर जिला फोटोग्राफिक सोसायटी राजनांदगांव एवं नगर निगम राजनांदगांव के संयुक्त तत्वाधान में 18 अगस्त 2022 को चौपाटी एवं रानीसागर परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चारस्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता मे भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि जिला फोटोग्राफी सोसायटी एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर 18 अगस्त को चार स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ग में 12वीं तक के शालेय विद्यार्थी भाग लेंगे जिन्हेें पोट्रेट, लैण्ड स्केप, मैक्रो रूल आफ वर्ड, पर्सपेक्टिव विषय पर फोटो प्रदर्शित करना है,
उसी प्रकार द्वितीय वर्ग में खुली प्रतियोगिता के तहत 12वीं से उपर के विद्यार्थी रूल आफ वर्ड या लीडिंग लाईन, हारर्मोनिक कलर्स टेक्सचर, लो एंगल फोटोग्राफी, मोनो क्रोमोंटिक फोटोग्राफी, तृतीय वर्ग में प्रेस छायाकार जिन्हें नगर निगम निर्माण सौदर्यीयकरण, सुंदर राजनांदगांव, पाईंट आफ इंट्रेस्ट, कोई गतिशील कार्य या ड्रामा एवं लिंडिंग लाईन फोटोग्राफी तथा चतुर्थ वर्ग में स्वतंत्र छायाकार जिन्हंे मोनोक्रोमेंटिक प्रकृति, पैटर्न बेस फोाटोग्राफी, एबस्ट्रेक्ट फोटोग्राफी पार्ट आफ लैण्ड स्केप एवं लीडिंग लाईन फोटोग्राफी विषय पर फोटो प्रदर्शित करना होगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक गु्रप में उपरोक्त विषय सूची में से कोई भी तीन विषय प्रतियोगिता स्थल में आबंटित किये जायेगे। जिसके प्रत्येक विषय पर एक-एक फोटोग्राफ अपलोड करना होगा। निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। उन्होने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 3 हजार, 2 हजार व 1 हजार नगद व स्मृति चिन्ह से पुरूस्कृत किया जावेग। साथ ही 5-5 सौ रूपये का तीन सात्वना पुरूस्कार भी दिया जावेगा। प्रतियोगिता के आरंभ में 30 से 40 मिनट का प्रतियोगियों के लाभार्थ नगर के वरिष्ठ छायाकार श्री राजेश स्वर्णकार द्वारा शैक्षणिक सत्र भी सम्पन्न किया जायेगा।
महापौर श्रीमती देशमुख ने नगर एवं जिले के कलाकारों एवं छायाकारों से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुये सामाजिक दूरी बनाये रखने व मास्क लगाकर उपस्थिति की अपील की है।









































