राजनांदगांव : कलेक्टर की उपस्थिति में नगर निगम में चला स्वच्छता अभियान…

अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने कमरे एवं परिसर की सफाई कर घरों मे भी स्वच्छता का वातावरण निर्मित करने कलेक्टर ने दिये निर्देश

Advertisements

राजनंादगांव 20 अगस्त। जिलाधीश श्री डी.सिंह की उपस्थिति में नगर निगम कार्यालय में आज प्रातः स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने कमरे एवं निगम परिसर की सफाई की गयी। उल्लेखनीय है कि जिलाधीश महोदय ने प्रत्येक महीने के तीसरा शनिवार को सुबह 8 बजे से अपने कार्यालयों की साफ सफाई करने एवं दस्तावेंज का संधारण करने के निर्देश दिये थे।

निर्देश के अनुक्रम में आज प्रातः नगर निगम में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिलाधीश श्री सिंह ने कहा कि हम जहॉ काम करते है, वहा साफ सफाई सहित फाईलों का संधारण आवश्यक है, चूकि अधिकारी कर्मचारी कार्यालयीन दिवस में काम की व्यस्तता के कारण सफाई एवं फाईलों का संधारण नहीं हो पाता इसलिये प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार अवकाश के दिन कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी अवकाश के दिन अपने घरों में भी स्वच्छता अभियान चलाये तथा लोगों को भी प्रेरित करे।


स्वच्छता अभियान के तहत निगम के समान्य प्रशासन, महापौर व अध्यक्ष कार्यालय, लोककर्म, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने अपने कक्ष की सफाई किये। इसके अलावा सभागृह, निगम परिसर मे सफाई कर कचरा उठाया गया। साथ ही कार्यालय के दस्तावेंजों का संधारण किया गया। इसके अलावा परिसर एवं निगम के उद्यान से छिल्ली पन्नी उठाकर, कटीली झाडिया एवं घास काटा गया।


आयुक्त डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि कलेक्टर महोदय की सोच कि अवकाश के दिन माह के तीसरा शनिवार को अपने अपने कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाना है, जिससे कार्यालय की साफ सफाई के साथ साथ फाईलोें का संधारण भी होगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी इस दिन प्रातः उपस्थित होकर सफाई करना एवं फाईलो का संधारण करना सुनिश्चि करेंगे।

कार्यालय स्वच्छ रहेगा तो स्वच्छता का वातावरण निर्मित होगा और कार्यालय आने वाले नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आयेगी। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यालय की सफाई किये।