राजनांदगांव : ट्रैक में मिली अज्ञात युवक की लाश…

राजनांदगांव-नागपुर रेलवे टैक में बांकल के पास पटरी के नीचे एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। मृतक युवक के सिर में कई जगहों पर चोट के निशान है। युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक में फेंकने की आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल पुलिस शव के कब्जे में ले मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे बांकल-नादगांव अप लाइन में लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।

Advertisements

मृतक युवक के सिर में गंभीर चोट के निशान है। युवक ने आत्म हत्या की है या हत्या कर शव को ट्रक में फेका गया है। जांच के बाद मामले का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्ती में जुटी है। शिनाख्ती के बाद ही मामले की जांच आगे बढ़ेगी।