राजनांदगांव : पत्नी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर की पति की हत्या…

राजनंदगांव। शहर के चिखली में सोमवार रात रोंगटे खड़े करने वाली घटना हो गई। अर्धांगिनी कहे जाने वाली पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इधर वारदात की खबर क्षेत्र में आग की तरह पहली और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग एक दूसरे से कानाफूसी करते हुए चर्चा करने लगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पत्नी ने अपने पति को ही मारना उचित समझा। पता लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपियो को धर दबोचा।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिखली निवासी 36 वर्षीय गजेन्द्र मरकाम व उसकी पत्नी संतोषी मरकाम के बीच कल रात किसी बात पर विवाद हुआ है और आवेश में आकर संतोषी ने अपने पति के मुंह पर तकिया रखकर उसकी हत्या कर दी।