राजनांदगांव : तीज के दिन भी लाखो महिला कर्मचारी हड़ताल में – नीलू शर्मा…

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारी द्वारा जारी बेमुद्दत हड़ताल पर भाजपा  प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की तथा कथित “छत्तीसगढ़ मॉडल” का हाल यह है कि प्रदेश की लाखो बहने  हड़ताल के पंडाल में ही अपना तीज का त्यौहार  मनाने को विवश है । महंगाई भत्ता और गृह भाडा भत्ता जैसे बुनियादी मांगो को लेकर कर्मचारी आज आन्दोलन कर रहे है। प्रदेश के मुखिया अपने किसी विज्ञापन में छत्तीसगढ़ की जीडीपी बेहतर होने का दावा करते है तो कही अपने बयानों में आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण महंगाई भत्ता ना दे पाने  जैसे बाते कहते है ।

Advertisements

कर्ज तले छत्तीसगढ़ को आर्थिक बोझ में डालती यह सरकार सिर्फ अपने आलाकमान के एटीएम बन कर रह गए है । अजब विडंबना तो यह है कि वेतन के लिए  हड़ताल सरकारी कर्मचारी कर रहे है और वेतन विधायक और मंत्री के बढ़ रहे है । 2018 विधानसभा चुनाव के पूर्व समस्त कर्मचारियों के पंडालो में जा-जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी वादों की गंगा बहा दी जिसे आज पूरा कर सकने में राज्य सरकार विफल है ।


 श्री शर्मा ने आगे कहा कि कल छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों का प्रमुख त्यौहार तीज के दिन भी लाखो की संख्या में तीज का व्रत रखे हुए कर्मचारी बहने हड़ताल पर थी जब कि प्रदेश के मुखिया अपने आदत से मजबूर अखबारों में एक-एक  पेज का विज्ञापन देकर ये झूठी  बात बताने कि कोशिश कर रहे थे कि उन्होंने  महिलाओ के लिए क्या-क्या किया । ऐसी अमानवीय सरकार का पतन निश्चित है  ।