
राजनांदगांव शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर के संरक्षण में वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस में विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य सहित वाणिज्य विभाग के समस्त प्राध्यापकों डॉ. एच. एस. भाटिया( विभागाध्यक्ष), डॉ. एस.के. उके ,प्रो. एच.सी. जैन ,प्रो. नूतन कुमार देवांगन ,प्रो. संजय कुमार देवांगन , प्रो. सुमन जैन , प्रो. रागिनी पराते एवं अतिथि व्याख्याता श्रीमती स्वयंसिद्धा झा , सुश्री दिव्या पवार एवं सुश्री तरुणा वर्मा का सम्मान किया गया।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया, जिसमें वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने मधुर गीत एवं मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया। सभी शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के आयोजन की तारीफ करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किए।
संस्था के प्राचार्य ने शिक्षक दिवस मनाने के इतिहास को बतलाते हुए विद्यार्थियों को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से शिक्षक एवं गुरु के आशीर्वाद का महत्व बतलाए। का









































