राजनांदगांव : निगम सीमा क्षेत्र के अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो का सर्वेक्षण…


सूची अवलोकन हेतु 16 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक नगर निगम के डाटा सेन्टर मेें सम्पर्क करे

राजनांदगांव 15 सितम्बर। अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सर्वेक्षण हेतु शासन द्वारा डाटा संग्रहण एवं सत्यापन करने निर्देश दिये गये थे। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा निगम सीमाक्षेत्र के अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के डाटा संग्रहण एवं सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। डाटा संग्रहण के अवलोकन के लिये व्यक्ति नगर निगम के डाटा सेन्टर में 16 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2022 तक सम्पर्क कर सकते है।


नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार निगम सीमाक्षेत्र में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों का डाटा संग्रहण एवं सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के डाटा एंट्री किये जाने 16 सितम्बर 2022 से आयोग द्वारा पुनः पोर्टल खोला जा रहा है।

उन्होंने बताया कि छुटे हुये व्यक्तिय दिनांक 16 सितम्बर 2022 से 17 अक्टूबर 2022 तक कार्यालयीन अवधि में उपस्थित होकर उक्त संबंध में नगर निगम के डाटा सेन्टर में सूची का अवलोकन कर नवीन पंजीयन करा सकते है।