back to top

राजनांदगांव : आईसेक्ट NSDC में रोजगार मेला का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग….

राजनांदगांव – किसी का चेहरा ख़ुशी से दमक रहा था तो कोई लाइन में खड़ा अपनी बारी का इंतज़ार कर रहा था। 22 कंपनियों के 600 रिक्त पदों में लगभग 817 युवाओं ने भाग लिया करीब लगभग 300 युवाओ का कंपनियों में चयन हुआ, जी हाँ ये नजारा था आईसेक्ट प्रधान मंत्री कौशल केंद्र राजनांदगांव में आयोजित रोजगार मेले का है।

Advertisements

भारत में कौशल के क्षेत्र में अग्रणी संस्था आईसेक्ट ने भारत सरकार के NSDC संस्था के साथ मिलकर कल गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जो की सभी उम्मीदवारो के लिए निःशुल्क था यह मेला सुबह १० बजे से प्रारम्भ हुआ, मेले में शुरू से ही युवाओ का रुझान था। रोजगार मेले में शामिल होने आये लगभग 817 युवाओ के रजिस्ट्रशन के बाद देश के प्रतिष्ठित कंपनियों में साक्षात्कार लिया गया। जिनमे से 300 युवाओ का चयन किया गया रोजगार मेले में शामिल होने आये युवा उत्साहित नजर आये।

इस रोजगर मेले का उद्देशय बेरोजगार एवं कुशल युवाओ को स्थानीय कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराना था। इस रोजगार मेले के मुख्यअतिथि प्रभारी अन्तव्यवसायी वित्त विकास निगम राजनांदगांव दिग्विजय नेताम तथा महात्मा गांधी नेशनल फेलोशिप नईदिल्ली उदयन सान्याल और विभिन्न नियोजको जैसे कि यू एस सर्विसेज, जाना स्माल फाइनेंस बैंक, टेक्नोटास्क, बी2सर्विसेज, एल आई सी, एस बी आई लाइफ, आईसीआईसीआई बैंक, साई सिक्योरिटी सर्विसेज, लाइफ केअर टेकर, रेणुका सर्विसेज, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस बैंक,मनीष ट्रेवल्स,रेमंड शोरूम,बजाज एलियांज,आदित्य बिड़ला ग्रुप,फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस, इत्यादि कम्पनियों ने भाग लिया। जो ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अपनी पैठ बढ़ा रहे। आवेदक की योग्यता के हिसाब से उन्हें 6000 से 20000 तक मासिक वेतन प्रदान की जाएगी।

आईसेक्ट प्रधान मंत्री कौशल केंद्र राजनांदगांव के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपेश देवांगन ने बताया की इस तरह के रोजगार मेले का आयोजन कर हमारे द्वारा युवाओ को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाता है, जहां इनके रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। ग्रामीण युवाओ के कौशल विकास के लिए पुरे देश में कौशल उन्नयन का काम हो रहा है परन्तु इन प्रशिक्षित युवाओ को रोजगार प्रदान करना का भी लक्ष्य होना चाहिए, इसी उद्देशय से आईसेक्ट-NSDC रोजगार मेला एक चरण है छत्तीसगढ़ में ये रोजगार मेला विभिन स्थानों में आयोजित किया जा रहा है मेलो के बारे में अधिक जानकारी रोजगार मंत्रा की साइट पर देखी जा सकती है।

इस रोजगार मेले के आयोजन में आईसेक्ट के राज्य रोजगार समन्यवयक प्रशांत स्वर्णकार, राजनांदगांव के रोजगार समन्वयक ऋषभ कुमार यदु, आशीष बेलचंदन, रंजीत सिंह, नोमेश वर्मा, कुलदीप साहू, सुभाष साहू, प्रीतम सोनकर, प्रिया ठाकुर, रूबी बोरकर, तृप्ति देवांगन, हितेंद्र साहू, एवं केंद्र के छात्र छात्रायें एवं वोलेंटियर्स उपस्थित रहें।

Advertisements

You cannot copy content of this page