
राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के दिशानिर्देश एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ के0के0 पटेल, थाना प्रभारी बाघनदी निरीक्षक रामेंद्र सिंह के मार्गनिर्देशन में दिनांक 15.09.22 को ग्राम मोहनपुर थाना बागनदी में चलित थाना लगाया गया ।
जिसमें ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड, ठगी, फेरी, मुसाफिरी, महिला संबंधी अपराध के बारे में एवम किसी जाति धर्म के बारे में अभद्र टिप्पणी नहीं करने के संबंध में बताया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए सजग रहने एवं नशे की लत को छोड़ने समझाइश दिया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना बाघनदी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।









































