back to top

राजनांदगांव : पूज्यपाद स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती शंकराचार्य को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि….

– मासिक दक्षिण ब्लाक समीक्षा बैठक में राहुल गांधी जी के उद्देश्यों को साकार करने कमर कसी

राजनाँदगाँव- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देश पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन की बुलाई गई मासिक बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की गई । समीक्षा बैठक में पिछले माह आजादी की गौरव यात्रा में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन और समस्त पदाधिकारियों को शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आजादी की गौरव यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए कांग्रेस जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आगे की भारत जोड़ो यात्रा और महंगाई के खिलाफ जन जन तक जाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश का पालन करने कहा।

केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा बढ़ाई गई महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर महंगाई को कम करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशों का पालन करते हुए सभी को हमें हर बूथ में जाना है और केंद्र सरकार की महंगाई को कम करने के लिए जनता की परेशानी में जनता के लिए लड़ना है ये बातें कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बैठक में कही ।इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा जो कि राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के हाथों को उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलना है।

शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीमती शारदा तिवारी ने प्रत्येक बूथ में जाकर कांग्रेस की योजना और महंगाई को कम करने मोदी सरकार के खिलाफ कमर कसने कहा । कांग्रेस भवन की बैठक में मुख्यतः पूज्यपाद स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती शंकराचार्य जी के निधन पर उन्हें समस्त कांग्रेस जनों द्वारा पुष्पांजलि दी गई । इस दौरान शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा की सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी लगातार लगे रहे उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

समस्त धर्म प्रेमी संत समाज एवं पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है पूज्य पाद शंकराचार्य जी का जनकल्याण और देश के लोगों को उनका आशीर्वाद सदा मिलते रहा है। ईश्वर उनकी पवित्र आत्मा को बैकुंठ धाम में स्थान दें । कांग्रेस भवन में 2 मिनट मौन रखकर समस्त कांग्रेस जनों ने पुज्यपाद स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती शंकराचार्य जी को श्रद्धांजलि दी।
दक्षिण ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने समस्त कांग्रेसजनो से आगामी चुनाव में जुट जाने को कहा की अब 2024 तक हमे भाजपा की सरकार को केंद्र से भी हटाना है। साथ ही तीरंदाजी में गोल्ड मैडल प्राप्त सूर्य प्रताप सिंह का कांग्रेस कमेटी ने सम्मान किया। और उनके कोच कुशल रजक को बधाई दी गई।

बैठक में शहर के उपाध्यक्ष याहया खान(राजू भाई),महामंत्री फिरोज अंसारी, नारायण सोनी विष्णु सिन्हा डॉ राकेश कुमार शब्बीर भाई अवधेश प्रजापति जितेश सुमन कर महेश अग्रवाल संतोष हटवार मोहसिन कुरेशी मोहन जी भर कर सचिव कुशल रजक, उपाध्यक्ष अनीश जैन लच्छू भाई घनश्याम जी रंगे मनीष गौतम,प्रतिमा बंजारे, विश्व कला साहोरे गंगाबाई खिलेश्वर बंजारे जाहिद दुर्गेश धीवर,रिजवी मोहम्मद, अनिल सिन्हा सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page