back to top

VISION TIMES : तानों से तंग आकर पत्नी ने टंगिया से वारकर की हत्या…

भिलाई । पाटन क्षेत्र के ग्राम कापसी में कमरे में सो रहे एक अधेड़ की गला रेतकर की गई हत्या का मामला अम्लेश्वर थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी मृतक की पत्नी निकली। वह पति के तानों से तंग आकर अपने ही पति की टंगिया से मारकर हत्या कर दी पुलिस ने पति की मौत के बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद उसकी चार माह की बच्ची के साथ जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय अनंत सोनवानी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी संगीता को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने रविवार रात अपने पति की टंगिया मारकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह जब घटना का खुलासा हुआ तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि आरोपी ने उससे करीब डेढ़ साल पहले शादी की थी। शादी करने के बाद से आरोपी उससे मारपीट करने लगा था। उस पर काली होने और लड़के जैसा दिखने का ताना मारता था।

पुलिस ने बताया कि मृतक अनंत सोनवानी की पहली पत्नी की करीब दो साल पहले मौत हो गई। थी। इसके बाद उसने संगीता से शादी की थी। संगीता पहले से शादीशुदा थी। अनंत और उसके बीच प्रेम प्रसंग हुआ जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। संगीता से शादी करने के बाद दोनों की चार माह की बेटी है। महिला ने पुलिस को यह बताया कि खाना खाने के बाद वह अपनी बेटी के साथ सो गई थी। जब सुबह उठी तो पति का लाश कमरे में पड़ी मिली। पुलिस को घटना के बाद से पत्नी पर शंका थी। इसी कारण उससे गहन पूछताछ की गई। अंत में उसने अपना जुर्म कबूल कर ली।

Advertisements

You cannot copy content of this page