
राजनांदगांव – ग्राम पंचायत जोरातराई मैं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ ग्राम पंचायत एवं सदस्य राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिला टाकेश सिन्हा जनपद पंचायत 10 सदस्य राजनांदगांव, विशिष्ट अतिथि सरपंच, उपसरपंच, पंचायत सचिव , अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब के सभी सदस्य खिलेश्वर साहू ,भोज साहू , राजा यादव ,तुलेश साहू ,दिनेश नरेश ,जनेश्वर ,परमेश्वर यादव राकेश ,लोकेश ,पुनाराम साहू, जगलू राम यादव ,फकीरा देवांगन समस्त पंचगन एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों की उपस्थिति में उद्घाटन हुआ।
छत्तीसगढिया ओलंपिक दिनाँक 09/10/2022 के आयोजन में पिट्ठूल, कबड्डी, फुगड़ी ,भौरा, कांचा लंगड़ी 100मी दौड़ो फुगदी खो खो, आदि खेलो का आयोजन हुआ था जिसमे सब वर्ग के लोगो ने भाग लिया था जितने वाले खिलाडिय़ों को ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया।









































