
11 अक्टूबर को वार्ड नं. 24,25 व 26 में एवं 12 अक्टूबर को वार्ड नं. 27,28,29 व 30 में, 13 अक्टूबर को वार्ड नं. 31,32,35 व 36 मेे तथा 14 अक्टूबर वार्ड नं. 33 व 34 में शिविर
राजनांदगांव 10 अक्टूबर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 17 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके तहत 11 अक्टूबर को गुरू गोविन्द सिंह वार्ड नं. 24 के लिये सिंधु धर्मशाला लालबाग में, शीतला माता वार्ड नं. 25 के लिये पुत्रीशाला में व सुर्यमुखी वार्ड नं. 26 के लिये पार्षद कार्यालय सत्यनारायण धर्मशाला के बाजू में, 12 अक्टूबर को सुभाष वार्ड नं. 27 व तिलक वार्ड नं. 28 के लिये कन्या प्राथमिक भरका पारा में,
विवेकानंद वार्ड नं. 29 के लिये मठपारा सामुदायिक भवन में व कैलाश वार्ड नं. 30 के लिये पार्षद कार्यालय कैलाश नगर में, 13 अक्टूबर को जनता कालोनी वार्ड नं. 31, संयज वार्ड नं. 32, लखोली वार्ड नं. 35 व सेठीनगर वार्ड नं. 36 के लिये मंगल भवन दुर्गा चौक लखोली में तथा 14 अक्टूबर को बैगा पारा वार्ड नं. 33 के लिये कबीर भवन लखोली में व कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 के लिये शंकर भवन कन्हारपुरी में शिविर का आयोजन किया गया है।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मीयों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा जायेे।









































