राजनांदगांव : भूपेश सरकार के द्वारा टॉपर्स छात्रों को प्रोत्साहित करना प्रशंसनीय -रोशनी सिन्हा…

राजनांदगांव -शहर महिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती रोशनी सिन्हा ने भूपेश सरकार के द्वारा 10वीं 12वीं के टॉपर्स छात्रों को डेढ़ लाख रुपए और हेलीकॉप्टर राइड करवाना काफी सराहनीय है क्योंकि ऐसे कदम से आने वाले समय में छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और पढ़ाई काफी मन लगाकर करेंगे, इसी प्रकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बहुत से जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिससे यहां की जनता काफी खुश है क्योंकि भूपेश बघेल किसान पुत्र जमीनी नेता है

जो भली-भांति लोगों की पीड़ा को समझते हैं , किसानों की समस्या महिलाओं की समस्या मजदूरों की समस्या और तो और सरकारी कर्मचारी के समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनके मांग को पूरा करने की हर संभव कोशिश किया जा रहा है यहां तक चिटफंड कंपनी में निवेश किए हुए लोगों का पैसा को भी वापस दिलवाना बहुत बड़ी बात है जो दूसरों के लिए संभव नहीं था उसे भूपेश सरकार के द्वारा कर दिखाया! गांव की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में अनेक प्रकार की योजनाएं चलाए जा रहे हैं जिससे अच्छा परिणाम मिल रहा है अभी हाल ही में प्रदेश सरकार के द्वारा दिसंबर तक छत्तीसगढ़ की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की दिशा में कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है छत्तीसगढ़ सरकार यानी भूपेश बघेल की सरकार जो कहती है वह करती है