back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने शहर में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का किया गहन निरीक्षण…

पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम को तेजी से कार्य करने के दिए निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 19 अक्टूबर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज शहर में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का गहन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आज ब्राम्हणपारा से होते हुए मानव मंदिर चौक, इमाम चौक, फरहद चौक में सड़क मरम्मत कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि सड़क मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता देते हुए करना है।

इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शहर के 18 सड़कों में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले भर में लगभग 189 सड़कों का मरम्मत कार्य जारी है। लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, एडीबी, नगर पालिक निगम, पीएमजेएसवाय, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा मरम्मत का कार्य जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page