back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण में प्रभु नरनारायण के किये दर्शन…

विधि-विधान से पूजा अर्चना और आरती कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Advertisements

रायपुर, 20 अक्टूबर 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ के शिवरीनारायण में  अधिकारियों की समीक्षा बैठक और प्रेस कांफ्रेंस के बाद शिवरीनारायण के मंदिर में प्रभु नरनारायण के दर्शन के लिए पहुँचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। 

मुख्यमंत्री ने प्रभु नरनारायण से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विराजमान जगन्नाथ स्वामी के भी दर्शन किए। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत राम सुंदर दास, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Advertisements

You cannot copy content of this page