back to top

VISION TIMES : बेटे को सलाह देना पिता को पड़ा भारी , बेटे ने पिता को पीट पीट कर उतार दिया मौत के घाट…

कबीरधाम – जिला के चिल्फ़ीघाटी थाना अंतर्गत ग्राम शम्भूपीपर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने पिता की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि पिता ने अपने बेटे को घर मे सोते रहने के बजाय कुछ काम करने को कह दिया। पिता की इस बात से आक्रोशित बेटे ने डंडे से पीट पीट कर पिता की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया है।

Advertisements

दरअसल शम्भूपीपर के रहने वाला चारु बैगा कुछ काम नही करता था, जिसके कारण उसके पिता मंगल बैगा आये दिन काम करने के लिए ताना मारा करता था। कल भी मंगल बैगा जब काम के बाद लौटा तो उसका बेटा घर मे सोया हुआ था, जिस पर मंगल ने बेटे को कुछ काम करने की फिर सलाह दी। इससे चारू आक्रोशित हो गया और गुस्से में आकरा अपने पिता को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आई माँ भी कुछ नही कर पाई।

बार बार मना करने के बाद भी चारु डंडे से पिता को पीटते रहा, जिससे मंगल की मौत हो गई। घटना के बाद चारु जंगल की ओर भाग गया। परिजनों की शिकायत पर चिल्फ़ीघाटी थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम से लिये भेज दिया है। वहीं खोजबीन के दौरान चारु को शम्भूपीपर के जंगल से ढूढ कर गिरफ्तार किया गया है। हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गयं है।

Advertisements

You cannot copy content of this page