back to top

रायपुर: मुख्यमंत्री ने मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की…

प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Advertisements

रायपुर, 16 नवंबर 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़ में नीचे मंदिर में माता बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माता बम्लेश्वरी मंदिर में श्रीफल, माता की चुनरी और पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की।

     मुख्यमंत्री ने कहा कि माता बम्लेश्वरी मंदिर का विशेष महत्व है। सच्चे मन से जो भी भक्त माता बम्लेश्वरी के मंदिर आता है, उनकी मनोकामना पूरी होती है। मुख्यमंत्री के साथ डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर शोभा राम बघेल ने भी पूजा अर्चना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page