
जनसामान्य की समस्या का निराकरण स्थानीय स्तर पर हो – कलेक्टर
कलेक्टर ने जनसामान्य से भेंट कर सुनी समस्याएं
जन-चौपाल कार्यक्रम में 26 आवेदन प्राप्त
किसान किताब का किया गया वितरण
राजनांदगांव – कलेक्टर से डोमन सिंह ने जन-चौपाल कार्यक्रम में जनसामान्य की समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने कहा कि आमजन अपनी समस्याओं को लेकर कहीं ना कहीं परेशान होते हैं । इसके समाधान के लिए जन-चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि जन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से जनसमान्य की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जा रहा है। जन चौपाल कार्यक्रम में जनसामान्य बिना किसी परेशानी के अपनी बात रख पाते हैं।

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के साथ ही सभी जनपद स्तर और अनुभाग स्तर पर भी जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में भी पटवारी और सचिव बैठकर जनसमान्य की समस्याओं को सुन रहे हैं। इससे ग्रामीण अंचलों के लोगों की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर हो रहा है। इससे जनसामान्य की समय, श्रम और राशि की बचत हो रही है। कलेक्टर ने कहा कि कुछ आवेदक ऐसे भी होते हैं, जिन्हें परामर्श और मार्गदर्शन की जरूरत होती है। ऐसे लोगों को आवश्यक सलाह और सुझाव भी दिया जाता है। जन-चौपाल कार्यक्रम में आज 26 नागरिकों ने कलेक्टर से भेंट कर अपनी समस्या से संबंधित आवेदन दिए। कलेक्टर ने किसानों को किसान किताब वितरित किया।
कलेक्टर ने नियमानुसार सभी आदेशों का निराकरण होने का आश्वस्त किया है। जनचौपाल कार्यक्रम में आज प्राप्त हुए सभी आवेदनों को सम्बंधित विभाग में भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य से जो भी आवेदन आते हैं, उसका समयबद्ध निराकरण प्राथमिकता से करें। कलेक्टर ने कहा कि यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे जनसमान्य की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनें और उन्हें उनकी समस्या से निजात दिलाने की दिशा में सार्थक प्रयास सुनिश्चित करें।









































