back to top

VISION TIMES : दुर्ग में उद्योगपति के घर सिलेंडर फटने से 25 लाख का सामान जलकर हुआ खाक…

भिलाई । दुर्ग के पद्मनाभपुर में एक कांग्रेस नेता व उद्योगपति के घर दो गैस सिलेंडर फटने से आग किचन से फैलते हुए उनके दफ्तर तक जा पहुंची। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के फायर कर्मियों के द्वारा रात 12 बजे पहुंच कर किचन अंदर से तीन भरे सिलेंडर बाहर निकाला गया। आग पर पानी की बौछार कर घंटे भर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी की घटना में करीबन 25 लाख का घरेलू सामान एवं कालेज के दस्तावेज जलकर खाक हो गया।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार पद्मनाभपुर कॉलोनी दुर्ग स्थित उद्योगपति एवं कांग्रेस नेता धरमचंद लूनिया के निवास में देर रात को किचन में गैस सिलेंडर फटने से भयानक आग फैल गई। एक के बाद एक दो गैस सिलेंडर ब्लास्ट के साथ आग किचन से होते हुए घर से लगे उनके दफ्तर तक फैल गई। रात के लगभग 11:55 बजे फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

आग की सूचना पर तत्काल अग्निशमन कर्मी पहुंचे तब तक दफ़्तर के पीछे किचन में सिलेंडर ब्लास्ट होने पर दफ़्तर एवं घर के सामानों पर आग पकड़ चुकी थी। देखते ही देखते आग ने यहां भयावह रूप ले लिया था। अग्निशमन कर्मियों ने दो सिलेंडर फटने के बाद भीतर रखा तीन भरा हुआ सिलेंडर सुरक्षित रूप से निकाला और बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं लग पाया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page