back to top

राजनांदगांव : महापौर वेसलियन व गौरीनगर चर्च पहुच क्रिसमस की दी बधाई…

राजनांदगांव 26 दिसंबर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख निगम पदाधिकारियों के साथ स्थानीय स्टेशन रोड स्थित वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च व गौरीनगर स्थित चर्च में जाकर ईसाई धर्मावलंबियों को क्रिसमस डे के अवसर पर शुभकामनाएं दी।

Advertisements


वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च व गौरीनगर चर्च में आयोजित कार्यक्रम में फादरों ने महापौर श्रीमती हेमा देशमुख सहित छ.ग. अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री हफीज खान, वरिष्ठ पार्षद श्री कुलबीर ंिसंह छाबड़ा, महापौर परिषद के सदस्य श्री सतीश मसीह, श्री संतोष पिल्ले, श्री गणेश पवार,वरिष्ठ सभापति श्री समद खान, जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमीन हुड्डा, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे व श्रीमती चंद्रकला देवांगन का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

तत्पश्चात निगम पदाधिकारियों ने ईसाई धर्मावलंबियों से सौजन्य भेटकर क्रिसमस की बधाई दी। इस अवसर पर महापौर सहित निगम पदाधिकारियों ने चर्च में चल रहे बाईबिल के पाठ को सुना।
श्रीमती देशमुख ने कार्यक्रम में ईसाई धर्मावलंबियों को क्रिसमस डे की शुभकामना देते हुये कहा कि प्रभु यीशु ने विश्व समाज को ज्ञान का संदेश देने और पापाचार से मुक्त कराने के लिए पृथ्वी पर जन्म लिया था। वे हमे मुसीबतो से बचाते है। उन्होंने कहा कि प्रभू यीशु के नाम से ईसा सन का प्रारंभ हुआ,जिसे हम कलेण्डर के रूप में उपयोग करते है। हमे उनके बताये मार्ग पर चलना है।


गौरीनगर चर्च मेें महापौर श्रीमती देशमुख उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर, उपहार देकर क्रिसमस सेलीब्रेट की। फादर डॉ. विल्सेन नाग द्वारा शहर,जिला,प्रदेश एवं देश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिये प्रभु से प्रार्थना की गयी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page