राजनांदगांव : पंचायत एवं नगरीय निकाय उप निर्वाचन, मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहर बंद कोटेशन 30 दिसम्बर तक आमंत्रित…

मोहला 28 दिसम्बर 2022। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत एवं नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2022-23 का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत जिले में पंचायत एवं नगरीय निकाय उप निर्वाचन के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहर बंद कोटेशन आमंत्रित किया गया है। निर्धारित फार्म में भरे गए कोटेशन को 30 दिसम्बर 2022 अपरान्ह 3 बजे तक कलेक्टर कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में जमा किया जाएगा और प्राप्त कोटेशन को अपरान्ह 4 बजे कोटेशनों एवं उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोला जाएगा।

कोटेशन फार्म 100 रूपए शुल्क जमा कर कलेक्टर कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) से प्राप्त की जा सकती है। मुद्रण के लिए कागज कार्यालय कलेक्टर (स्थानीय निर्वाचन) से उपलब्ध कराया जाएगा। कोटेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टर (स्थानीय निर्वाचन) में उप जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।