back to top

राजनांदगांव : प्रदेश युवा कांग्रेस के आव्हान में युकाइयो के साथ जिले के युवाओं ने भेजा राज्यपाल के नाम पोस्टकार्ड…

आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करने की अपील की

Advertisements

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ युंका प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, सह प्रभारी इक़बाल सिंह ग्रेवाल, प्रियंका सारसर के निर्देशन पर प्रदेश युंका अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशानुसार राजनांदगांव पोस्ट ऑफिस में युवा कांग्रेसियों एवं अन्य युवाओं ने संयुक्त रूप से राज्यपाल के नाम पोस्ट कार्ड भेजा जिसमे उन्होंने छत्तीसगढ़ के आरक्षण विधेयक को ले कर अपनी मांग रखी है।


राजभवन में लंबित आरक्षण विधेयक पर जल्द से जल्द हस्ताक्षर करने आग्रह किया है युवा कांग्रेसियों ने बताया कि राज्यपाल का हस्ताक्षर नही करना एवं मामले को लंबित करने से संदेह होता है कि उनकी भूमिका एकात्म परिसर से भाजपा के नेता तय कर रहे हैं।


उक्त आव्हान में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा राजपाल जी को पोस्टकार्ड कैंपेन के तहत पोस्ट कार्ड भेज कर आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करने की अपील की गई एवं सहयोग प्राप्त नहीं होने पर 3 जनवरी को जन अधिकार रैली रायपुर में भारी संख्या में प्रदर्शन करने की जानकारी दी गयी।

उक्त मांग को ले कर जिला भर के युवाओं ने महामहिम राज्यपाल को पोस्टकार्ड भेजा है।
प्रदेश भर की इस मुहिम में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मानव देशमुख, जिला उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष गेमु कुंजाम, जिला उपाध्यक्ष एफ़ाज़ खान युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा, युंका शहर जिला सचिव अनूप चंद्राकर,अनिल चंद्राकर,दीपेश राजपूत,सरफराज ,प्रतीक अग्रवाल, रवि रामटेके,राज निषाद आदि ने अपनी भूमिका निभा रहे है।
मुहिम रूपी कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा द्वारा दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page