राजनांदगांव : अवैध रेत परिवहन करते 5 हाइवा वाहन पर कार्रवाई…

अंबागढ़ । पुलिस अधीक्षक मोहला अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुप्लेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध रेत परिवहन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत् निरीक्षक कपिल देव चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर वाहन हाईवा क्रमांक सीजी 08 एक्यू 9563 पर अवैध रूप से रेत भरकर परिवहन कर मानपुर की ओर से मोहला के तरफ लेकर आ रहे हैं,

की सूचना तस्दीक हेतु हाईवा क्रमांक सीजी 08 एक्यू 9563 के चालक देवेन्द्र शेण्डे पिता प्रताप सिंह शेण्डे उम्र 34 साल साकिन जोधरा थाना डोगरगांव, हाईवा क्रमांक सीजी 06 जी. एच 9575 के चालक इन्द्र कुमार साहू, पिता गंगाराम साहू उम्र 38 साल चारभाटा थाना डोंगरगांव, हाईवा क्रमांक सीजी 07. बी.ई 8125 के चालक मोतीराम पिता रामसाय उम्र 45 साल हालाडूला थाना डोंगरगांव 1. हाईवा क्रमांक सीजी 08 ए. एच 9935 को थाना मोहला के चालक किशोर कुमार वर्मा पिता साबित राम वर्मा उम्र 35 साल महरूमकला थाना ठेलकाडीह खैरागढ़,

हाईवा क्रमांक सीजी 08 ए. डी. 7008 के चालक हर्षित पटेल पिता दुखीराम पटेल उम्र 24 साल साकिन राजाखुज्जी थाना डोंगरगांव को मोहला थाना के सामने रोक कर चेक किया। सभी वाहनों में रेत भरी होना पाया गया। मौके पर वाहन के विरूद्ध पंचनामा कार्यवाही कर प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर को प्रेषित किया गया।