back to top

राजनांदगांव : सतनामी समाज का जिला स्तरीय युवक युवती का परिचय सम्मेलन…

राजनांदगांव – सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का जिला स्तर पर परिचय सम्मेलन का आयोजन 5 फरवरी (दिन रविवार) को सतनाम भवन जी रोड राजनांदगांव ” में आयोजित होने जा रहा है जिसके लिए अग्रिम पंजीयन प्रारंभ कर दी गई है ।

Advertisements


राजनांदगांव, मानपुर मोहला, खैरागढ़ गड़ाई छुईखदान, में निवासरत सतनामी समाज के प्रतिभागी अपने भावी जीवन साथी की तलाश में राजनांदगांव पहुंचेंगे। कार्यक्रम दिवस प्रतिभागियों एवं उनके परिजनों की भारी भीड़ उमड़ती है जिसे देखते हुए प्रतिभागियों के लिए अग्रिम पंजीयन की विशेष सुविधा शुरू कर दी गई है।


प्रतिभागी जिला में जाकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
कार्यक्रम में नवयुगल प्रतिभागियों के अलावा समाज की विधवा, विधुर व वैध तलाकशुदा प्राप्त महिला/ पुरुष भी भाग ले सकते हैं।वो डोगरगढ़ क्षेत्र के युवा साथी जितेंद्र गेन्डरे के पास पंजीयन करवा सकते हैं उक्त जानकारी जितेंद्र गेन्डरे युवा प्रकोष्ठ राजनांदगांव के द्वारा दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page