back to top

VISION TIMES : दो पत्नियों के बीच ऐसे हुआ पति का बंटवारा…

नई दिल्ली। मुरादाबाद में एक शख्स की दो पलियों ने अपने पति के साथ रहने के लिए हफ्ते में तीन-तीन दिन बांट लिए हैं। बंटवारे की यह नौबत तब आई जब परिवार में विवाद काफी बढ़ गया और एक पत्नी ने पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद मामला काउंसलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र के पास भेजा गया। नारी उत्थान केंद्र में परिवार की मौजूदगी में एक समझौता तय हुआ है जिस पर तीनों रजामंद हो गए।

Advertisements

ऐसा हुआ तीनों के बीच समझौता

इस समझौते के तहत दोनों बीवियां ससुराल में रहेंगी और पति तीन-तीन दिन दोनों के साथ रहेगा। एक दिन उसकी मर्जी वह चाहे जहां रह सकता है। पति पहली पत्नी के साथ सोमवार से बुधवार तक रहेगा। दूसरी पत्नी के साथ गुरुवार से शनिवार तक रहेगा। हफ्ते में एक दिन रविवार को पति अपनी मर्जी से किसी भी पत्नी के साथ या चाहे जहां रह सकता है।

यह है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुरादाबाद शहर में रहने वाली एक महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी कि 2017 में उसकी शादी के बाद उसका पति उसके साथ के शहर में किराए के घर पर रहता था। कुछ दिनों बाद पति अचानक गायब हो गया। महिला पति की तलाश करते हुए ससुराल पहुंच गई। जहां उसे पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है उसके पहली पत्नी से तीन बच्चे भी हैं। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की।

Advertisements

You cannot copy content of this page