back to top

राजनांदगांव : डिप्टी कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए दान किया स्मार्ट टीवी…

राजनांदगांव 07 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह की पहल पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की अच्छी शिक्षा और उनके मनोरंजन के लिए जनप्रतिनिधियों, समाज सेवकों और अधिकारियों द्वारा स्मार्ट टीवी दान दिया जा रहा है। इस कड़ी में कलेक्टर श्री डोमन सिंह को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए स्मार्ट टीवी दान दिया।

Advertisements

स्मार्ट टीवी का उपयोग आंगनबाड़ी केंद्र में पढऩे वाले बच्चों के अध्ययन के लिए उपयोग में लाया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने इस कार्य के लिए दोनों अधिकारियों की प्रशंसा की।

Advertisements

You cannot copy content of this page