
राजनांदगांव – राजनांदगांव एनएसयूआई ने एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आदेशानुसार एनएसयूआई प्रदेश सचिव शुभम प्रजापति के नेतृत्व में एलआईसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया जिसमें मुख्य रुप से एनएसयूआई प्रदेश पूर्व संयुक्त महासचिव राजा यादव मौजूद रहे।।
एनएसयूआई पूर्व प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वहां पूंजीपतियों की सरकार है जिसका उदाहरण वर्तमान में अडानी समूह है अडानी समूह के द्वारा एसबीआई एवं एलआईसी के निवेशकों को वित्तीय घाटा हो रहा है और सरकार इस विषय पर मौन धारण करके बैठी हुई है

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई पूर्व प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव, प्रदेश सचिव शुभम प्रजापति,यमन सांडे,जिला महासचिव सागर यादव,जोगिंदर रात्रे, टिकेश देशहरे, महेश पटेल, नेमचंद कवर, शुभम सोनवाने, संदीप, आशीष सिन्हा, कनक, संतोष साहू, आदित्य सिन्हा, चमन साहू,आदि उपस्तिथ रहे।।









































