back to top

रायपुर : नए राज्यपाल को सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके बधाई दी है। सीएम ने अपने वीट में लिखा कि ‘महामहिम राष्ट्रपति जी ने श्री विश्व भूषण हरिचंदन जी को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ। मैं छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से हमारे नए संवैधानिक अभिभावक का स्वागत करता हूं।’

Advertisements

इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने अनुसुईया उइके के लिए भी अपनी भावनाएं व्यक्त की है। अनुसुईया उईक मणिपुर की राज्यपाल बनाई गईं हैं। CM भूपेश बघेल ने उन्हें भी ट्वीट कर
बधाई दी है।

CM ने राज्यपाल अनुसुईया उइके को लिखा “हमारी वर्तमान राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके जी अपनी नयी संवैधानिक जिम्मेदारी अब बतौर मणिपुर राज्यपाल निभाएंगी। उनको शुभकामनाएँ। व्यक्तिगत रूप से मैं उन्हें अपनी बड़ी बहन मानता हूँ। मुझे इस बात की पीड़ा हमेशा रहेगी कि भाजपा ने उन्हें उनकी भावनाओं के अनुरूप काम नहीं करने दिया।’

इधर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर बधाई दी है। सांसद संतोष पांडे ने भी बधाई दी है। विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त होने पर उन्होंने बधाई दी है, रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा ‘प्रदेश की पुण्य धरा पर विश्वा भूषण जी का हार्दिक स्वागत है

आपके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ संवैधानिक अधिकारों की दिशा में सशक्त होगा ‘

बता दें कि केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल भी बदल दी गईं हैं। अनुसुईया उइके की जगह अब विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। विश्वभूषण हरिचंदन ओडिशा से 5 बार विधायक रह चुके हैं।

इनके अलावा मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

वहीं न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के

राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page