राजनांदगांव : जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला पुलिस ने दो हार्डकोर नक्सलियों को किया गिरफ्तार…

राजनादगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला पुलिस ने दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार नक्सलियों में एक महिला नक्सली शामिल है।

पुलिस ने दोनो पर दस लाख रुपयों का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनो नक्सलियों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है दोनो नक्सली साल 2006 से फरार थे और गढ़चिरौली पुलिस को काफी दिनो से इनकी तलाश थी।

गढ़चिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली पति पत्नी है ।जिसमे नक्सली टूगे ऊर्फ चिनन्ना कोडापे और उसकी पत्नी शामला ऊर्फ दसरू पोगांटी ने साल 2006 से नक्सल संगठन छोड़ दिया था

दोनो भागकर आंध्र प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर पहचान छुपाकर रह रहे थे। साल 2006 से पहले नक्सल संगठन में रहते दोनो ही नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहे कई मुठभेड़ों में दोनो शामिल रहे गढ़चिरौली जिले के अलग अलग थानों में इनके खिलाफ मारपीट,आगजनी,लूट,हत्या जैसे आपराधिक मामले दर्ज है।