back to top

रायपुर : अधिवेशन में सोनिया गाँधी का सम्बोधन…

रायपुर – कांग्रेस के नवा रायपुर में जारी महाधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का सम्बोधन हुआ। कांग्रे नेताओ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की मजबूत काट्यकर्ता ही कांग्रेस की ताकत हैं। कांग्रेस ने हमेशा से ही लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया हैं। आज हर भारतीय अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रहा हैं।

अब हम आगे अनुशासन के साथ काम करेंगे। सोनिया गाँधी ने कहा की दश और कांग्रेस दोनों के लिए ही यह चुनौती भरा वक़्त हैं, ऐसे में हम सभी मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पूरी मजबूती से भाजपा का मुकाबला करेंगे।

सोनिया गांधी ने पिछले दिनों संपन्न हुए भारत जोड़ो यात्रा के सफलता पर राहुल गांधी को बधाई भी प्रेषित किया।इस दौरान कांग्रेस नेताओ ने जमकर तालियाँ बजे और नारे लगाएँ।

कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि हम एक वाहन है जिसके द्वारा लोग समानता, स्वतंत्रता और न्याय के खिलाफ लड़ते हैं। हम लोगों की आवाज को आगे बढ़ाते हैं। हम लोगों के सपने पूरे करते हैं। हमारा रास्ता आसान नहीं है लेकिन हम जरूर जीतेंगे: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी,रायपुर

Advertisements

You cannot copy content of this page