back to top

राजनांदगांव : जिला रोजगार कार्यालय में 28 फरवरी से 2 मार्च तक तीन दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन…

राजनांदगांव – जिला रोजगार कार्यालय स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव एनसीएस नेशनल करियर सर्विस के माध्यम से दिनांक:- 28.02.23 से 01.03.23 और 02.03.2023 तक तीन दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें फायर सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट भिलाई के द्वारा छात्रों को 11:00 से 3:00 बजे तक भर्ती की जाएगी जिसमें बेरोजगार छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न 140 पदों की भर्ती निकली है।

Advertisements

जिसमें अस्पताल में वार्ड सहायक पुरुष एवं वार्ड सहायक महिला, होम केयर टेकर महिला एवं पुरुष, फायरमैन, सिक्योरिटी गार्ड पुरुष, सिक्योरिटी गार्ड महिलाएं, सिक्योरिटी सुपरवाइजर पुरुष, अग्निशमन वाहन चालक, (हैवी वाहन चालक लाइसेंस धारी) पद रहेंगे ।

भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेज 10वीं प्रमाण पत्र 12वीं प्रमाण पत्र आधार कार्ड पासपोर्ट साइज की दो फोटो ओरिजिनल एवं छाया प्रति लेकर उपस्थित हो सभी पद निजी कंपनियों में रहेंगे सभी पदों की नियुक्ति संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रहेगी

Advertisements

You cannot copy content of this page