
राजनांदगांव जिले के शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय मे एक मार्च बुधवार से महाविद्यालीन वार्षिक परीक्षा शुरु हो गई है महाविद्यालीन वार्षिक परीक्षा मे बी ए बी काम एवं बी एस सी के व्द्तीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थी शामिल हुए है नई शिक्षा नीति के अनुसार इस वर्ष प्रथम वर्ष के विद्यार्थी सेमेस्टर पध्दती से परीक्षा देगे जो कि मई जून माह मे आयोजित किये जायेगे । दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य के एल टाण्डेकर ने बताया कि स्नातक कक्षा के लिए तीन पालीयो मे परीक्षा ली जा रही है ।
इस वार्षिक परीक्षा मे दिग्विजय महाविद्यालय मे अध्ययनरत नियमित छात्र छात्राए शामिल हुए है ।बी ए बीएसी एवं कामर्स के 600 से 700 परीक्षार्थी शामिल हुए है वही तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे है ।
कोरोना काल के बाद आयोजित महाविद्यालीन वार्षिक परीक्षा को लेकर विद्यार्थीयो मे गजब का उत्साह देखा गया परीक्षार्थीयो ने तीन पालीयो मे परीक्षा दिलाई है प्रथम पाली सुबह सात से दस बजे और व्दितीय पाली ग्यारह बजे से दो बजे तक चली है इसी तरह तीसरी पाली तीन बजे से 06 तक चली है । कालेज प्रबंधन व्दारा महाविद्यालीन वार्षिक परीक्षा के लिए अपनी तैयारी पहले हि पूरी कर ली थी और परीक्षार्थीयो की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी ।
महाविद्यालीन परीक्षा शांति पूर्ण समपन्न हुई है ।









































