back to top

राजनांदगांव : उडऩदस्ता दलों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण…

राजनांदगांव 01 मार्च 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में नकल को रोकने तथा परीक्षा निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए उडऩदस्ता दल का गठन किया गया है। जिला स्तरीय उडऩदस्ता दल ने 1 मार्च को आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा की जांच के लिए परीक्षा केन्द्रों में आकस्मिक दबिश दी।

Advertisements


जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तिलई, उपरवाह, परसबोड, स्टेशन मुढ़ीपार का निरीक्षण किया गया। सहायक जिला परियोजना समन्वयक श्री सतीश ब्यौहारे एवं गठित उडऩदस्ता दल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टेड़ेसरा, स्टेशन मुढ़ीपार तथा अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

सहायक संचालक आदिम जाति विभाग सुश्री दीक्षा गुप्ता एवं गठित दल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तुमड़ीबोड, कोहका, तिलईरवार, टप्पा, चिचोला, छुरिया सेजेश का निरीक्षण किया गया। जिले में हायर सेकेण्डरी परीक्षा के लिए दर्ज कुल 21 हजार 86 में से 20 हजार 730 बच्चे उपस्थित थे। जिसमें अनुपस्थित बच्चों की संख्या 356 रही। निरीक्षण में किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण दर्ज नहीं पाया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page