back to top

राजनांदगांव : रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत बालिकाओं को दिया जा रहा कराटे का प्रशिक्षण…

कराटे प्रशिक्षण से सशक्त बन रही हैं बालिकाएं
राजनांदगांव 01 मार्च 2023। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पदुमतरा, शासकीय माध्यमिक विद्यालय भानपुरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलई एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखली में बालिकाओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Advertisements

प्रशिक्षण लेने वाली बालिकाओं ने बताया कि प्रशिक्षण लेकर उनमें एक आत्मविश्वास आया है। विषम परिस्थितियों में किस प्रकार साहस एवं बहादुरी से काम लेना है। प्रशिक्षण से उन्होंने आत्मरक्षा के गुण सीखें है एवं यह भी सीखा कि किस प्रकार यह प्रशिक्षण परीक्षा के तनाव को दूर करने में भी उपयोगी है। शरीर को फिट रखने एवं वजन नियंत्रित करने में सहायक है।

सहायक मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई आदिल खान ने बताया कि प्रशिक्षण में बालिकाओं को कराटे के द्वारा आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं। कराटे में पंच, किक एवं डिफेंस सिखाया जा रहा है, ताकि बालिकाएं अपने हाथों से बचाव करना एवं मारना दोनों सीख पाएं और सशक्त बनें।

Advertisements

You cannot copy content of this page