
बडे बकायादारांे का कुर्की की करे कार्यवाही एवं दुकाने करे सील

राजनंादगांव 3 मार्च। नगर निगम आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने राजस्व विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक लेकर वार्डवार वसूली की जानकारी ली और गत सप्ताह बैठक में दिये गये निर्देश के प्रगति की जानकारी लेेकर वित्तीय वर्ष समाप्ति पर सतप्रतिशत वसूली के निर्देश दिये।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बैठक में समस्त सहायक राजस्व निरीक्षकों व राजस्व उप निरीक्षकों से उनके प्रभारित वार्डो की वार्डवार वसूली की जानकारी ली तथा गत सप्ताह के बैठक में दिये गये निर्देश की प्रगति जानकारी लेकर कम राजस्व वसूली करने वाले वार्ड प्रभारियों को फटकार लगाते हुये सतप्रतिशत वसूली के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नये डिमान्ड के आधार पर सतप्रतिशत वसूली करे।

प्रत्येक वार्ड प्रभारी घर घर जाकर वसूली करे, अवकाश के दिनों में भी घर घर वसूली करने के साथ साथ निगम के राजस्व कार्यालय में भी वसूली करना सुनिश्चित करे। इसके अलावा नामांतरण के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करे और भवन पूर्णता के आधार पर संपत्तिकर वसूले जिससे करों में वृद्धि हो सके।
उन्होंने कहा कि जल विभाग से समांजस्य कर नये घरों से जलकर की वसूली करे। इसी प्रकार भवन नजूल शाखा से नये मकानों की जानकारी लेकर सम्पत्तिकर, जलकर व समेकितकर की वसूली करे। जिससे सतप्रतिश वसूली हो सके।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि सहायक राजस्व निरीक्षक एवं वार्ड प्रभारी जो करदाता जलकर सहित अन्य कर जमा नहीं कर रहे है ऐसी स्थिति में संबंधित का नल विच्छेदन की कार्यवाही करे। जिन बडे बकायादारों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है और उन्होंने करों का भुगतान नहीं किया है उनकी कुर्की की कार्यवाही करे।
उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना दुकान किराया,अटल आवास योजना के किराये वसूली के संबंध में जानकारी लेकर संबंधित को सतप्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बकाया दुकानदारों की दुकाने सील करने की कार्यवाही करे।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने राजस्व अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि से कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति का अंतिम माह है, इसलिये समस्त करें कडाई से वसूलना सुनिश्चित करे तथा प्रतिदिन की वसूली की जानकारी लेवे, कम वसूली पर संबंधित वार्ड प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही करे, की गयी कार्यवाही से अवगत कराये, ताकि इस वर्ष के शासन लक्ष्य के अनुरूप वसूली की जा सके। बैठक में समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित समस्त राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।









































