
राजनांदगांव – कक्षा 10वी, 12वीं बोर्ड एवं कालेज परीक्षा के वर्तमान समय में चल रहा है जिसमें कुछ दिनों से षिकायत मिला कि मोटर सायकल में हाई साउंड का सायलेंसर लगाकर घुमने कि षिकायत कुछ दिनों से प्राप्त हो रहा था। जिसके तार्तम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान अभिषेक मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमान अमित पटेल के निर्देषन में दिनांक 16.03.2023 को आर0के0 नगर चैक में वाहनों के चेकिंग पाइंट लगाकर मोटर सायकल के चेकिंग किया गया ।

जिसमें मोटर सायकल बुलेट क्रमांक CG 07 BY 4826 एवं बुलेट क्रमांक CG 08 AG 1694 एवं बुलेट CG 08 AT 0211 को मौके पर चेकिंग के दौरान पकडे जो षराब के नषे में मौके पर नषे के हालत में एवं कागजात मौके पर पेष न करने एवं बिना सुरक्षा उपाय के गाडी चलाने के तहत बुलेट चालकों के विरूध कार्यवाही कर वाहन को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना बसंपुर में रखा गया है एवं माननीय न्यायालय के समक्ष चालकों को पेष किया जाता है।
उक्त कार्यवाही निरीक्षक सी0आर0 चंद्रा, आर0 कमल यादव, आर0 देवेन्द्र पाल की सराहनीय भूमिका एवं अहम योगदान रहा ।









































