back to top

रायपुर : राज्य सरकार ने थर्ड जेंडरो को भी पेंशन देने का लिया निर्णय , खाते में आएंगे इतने रुपए…

रायपुर प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार के तरफ से पहली बार ट्रांसजेंडर्स को पेंशन देने जा रही है।
समाज कल्याण विभाग की तरफ से अभी तक वृद्ध, परित्यक्त , दिव्यांग , निराश्रित और विधवाओं को ही पेंशन दिया जाता था वहीं अब राज्य सरकार ने अब थर्ड जेंडर वालों को भी पेंशन देने का निर्णय लिया है।

इस योजना का लाभ लेने वालों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा । विभाग ने अभी तक 3,058 थर्ड जेंडर की पहचान भी कर ली है इसमें 1229 को पहचान प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है इसके अलावा 1829 को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक 1 मार्च से अभी तक 600 से ज्यादा थर्ड जेंडर पेंशन के लिए आवेदन भी जमा कर दिया है। विभाग की ओर से इन आवेदनों की जांच के बाद 350 रुपए महीना पेंशन दी जाएगी यह रकम उनके बताए खाते में ऑनलाइन जमा की जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page