राजनांदगांव : अवैध शराब विक्रेता के विरुध्द राजनांदगांव पुलिस की लगातार रेड कार्यवाही…

🔹थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

🔹 31 पौवा प्लेन शराब कीमती 2480/- रू0 जप्त

🔹 शहर मे महगें दाम मे करता था शराब की अवैध बिक्री

राजनांदगांव -  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अभिषेक मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले के मार्गदर्शन मे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल राजनादगांव के नेतृत्व मे शराब विक्रेताओं के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 18.03.2023 को म्युनिसिपल  हनुमान मंदिर के  पास राजनांदगांव में  अवैध शराब बिक्री की सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली श्री भोला सिंह द्वारा टीम गठित कर रेड 

कार्यवाही कर आरोपी गोलु सिंह राजपुत उर्फ गणेश पिता गोपी सिंह राजपुत उम्र 31 साल साकिन कृष्णा टाकिज के पास वार्ड नं0 25 राजनांदगांव थाना  कोतवाली राजनांदगांव को महावीर चौक के  पास राजनांदगांव में अवैध रूप से रखे एक सफेद रंग की बोरी में  31 पौवा प्लेन  शराब जुमला 5.580 लीटर  कीमती  2480/- रू0  आरोपी के कब्जे  से बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध क्रंमाक 216/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्व कर आरोपी को गिर0 कर ज्यूडिशियल रिमांण्ड पर भेजा गया।

     उपरोक्त कार्यवाही मेंं थाना प्रभारी कोतवाली श्री भोला सिंह राजपुत एंव थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।