राजनंादगांव : स्वच्छ सरोवर महा अभियान – बूढ़ासागर के चारो ओर महापौर, आयुक्त, पार्षदों सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने किये सफाई…

राजनंादगांव 14 जून। स्वच्छ सरोवर महा अभियान के तहत कलेक्टर श्री डी. सिंह द्वारा जिले भर में तालाबों की अभियान चलाकर साफ सफाई किये जाने के निर्देश दिये गये थे। अभियान के तहत महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख तथा आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के साथ पार्षदों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने आज प्रातः बूढ़ासागर के चारों ओर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किये।


स्वच्छ सरोवर महा अभियान के संबंध में आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों के जल संरक्षण के लिये कलेक्टर महोदय द्वारा स्वच्छ सरोवर महा अभियान के तहत तालाबो की सफाई करने के निर्देश दिये गये थे, निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा बूढ़ासागर में स्वच्छ सरोवर महा अभियान चलाया गया, अभियान में महापौर श्रीमती देशमुख सहित पार्षदों, अधिकारियों व कर्मचारियो ने बूढ़ासागर के चारों ओर साफ सफाई कर कचरा व झिल्ली पन्नी उठाया गया, एवं कटीली झाडीया काटी गयी, साथ ही तालाब के किनारे पानी में से कचरा पत्ती, टुटी टहनी आदि निकाला गया।


महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि तालाबों के संरक्षण व संवर्धन के लिये जिले में आज 14 जून को स्वच्छ सरोवर महा अभियान चलाया गया, अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो व कर्मचारियों ने जिले के तालाबांे की सफाई किये। इसी कडी में आज प्रातः नगर निगम द्वारा प्राचीन सरोवर बूढ़ासागर में पार्षदों अधिकारी व कर्मचारियों ने सफाई कर कचरा उठाया।

उन्होंने कहा कि नदी तालाबों को बचाने महा अभियान चलाना आवश्यक है, क्योकि तालाब निस्तारी का सबसे अच्छा साधन है तथा धार्मिक कार्यो के लिये भी नदी तालाबों की पूजा की जाती हैै। किन्तु आज कल तालाबोें में गंदगी पसरा रहता है, जिसके कारण उसका उपयोग नही हो पाता।

तालाबों के संरक्षण के लिये हम सबकों आगे आकर कार्य करना होगा। स्वच्छ सरोवर महा अभियान से नागरिकों को भी जूडना होगा, तभी सरोवर हमारा धरोवर की सार्थकता होगी।


स्वच्छ सरोवर महा अभियान मेें महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सतीश मसीह,श्रीमती दुलारी बाई साहू, भागचंद साहू, गणेश पवार, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, पार्षद प्रतिनिधि श्री दुर्गेश यादव, सहित उपायुक्त श्री मोबिन अली, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे के अलावा अधिकारियों व कर्मचारियोे ने बूढ़ा तालाब की सफाई किये।