
00 डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में बैठक हुई संपन्न।
00 जिला पदाधिकारियों ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
00 समाज के पारंपरिक रीति रिवाज, महासम्मेलन सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा।
राजनांदगांव – जिला झेरिया धोबी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर के नेतृत्व में डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में जिला पदाधिकारियों की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई है।
जिला झेरिया धोबी समाज की बैठक डोंगरगढ़ में आयोजित किया गया था बैठक के पूर्व जिला अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में माता की पूजा अर्चना करते हुए समाज की खुशहाली सहित सुख समृद्धि एवम् शांति की कामना करते हुआ आशीर्वाद प्राप्त किया। और उपस्थित समस्त पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष डॉ लेखराम निर्मलकर ने गुलाल लगाकर साल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारियों का बैठक प्रारंभ किया गया।

नवनिर्वाचित जिला झेरिया धोबी समाज के अध्यक्ष डॉ एल आर निर्मलकर ने कहा की जिस दिन से सामाजिक बंधु ने मतदान कर चुनाव जिताए उसी दिन से सोच लिया था की अपने जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मां बमलेश्वरी से आशीर्वाद लेकर अपना सामाजिक गतिविधि का संचालन प्रारंभ करेंगे। और अपने टीम के साथ मां बमलेश्वरी की दर्शन कर आरती किए हैं, और आशीर्वाद प्राप्त किए।
उन्होंने बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि समाज के पारंपरिक रीति रिवाज, महासम्मेलन सहित विभिन्न मुद्दों एवम् विषयों पर चर्चा किया गया है। जो भी चर्चा किए हैं वह सभी विषय को जिला कार्यकारिणी की बैठक में समस्त परिक्षेत्र अध्यक्ष सचिव एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक में पुनः रखा जाएगा।
डॉक्टर एलआर निर्मलकर जिला अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक अतिशीघ्र लेने के बारे में विचार विमर्श किया। बैठक की सूचना प्रेस के माध्यम से मोबाइल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से समस्त सामाजिक बंधुओं एवम् कार्यकर्ताओं को सूचना किया जावेगा।
इस अवसर पर जिला झेरिया धोबी समाज राजनांदगांव के अध्यक्ष डॉक्टर एलआर निर्मलकर, सचिव रोहित निर्मलकर, संरक्षक नंद रजक, उपाध्यक्ष कैलाश सोनवानी, उपाध्यक्ष डॉक्टर हेमसिंह निर्मलकर, सहसचिव रोहित निर्मलकर खुटेरी, संगठन मंत्री रामनाथ निर्मलकर, जिला सलाहकार रवि निर्मलकर एवं दीपक निर्मलकर, जिला मीडिया प्रभारी लोकेश रजक और समाज के पदाधिकारी समिल्लित हुए।









































