
राजनांदगांव: अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहर कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के तत्वाधान में शहर के हृदय स्थल मानव मंदिर चौक में शरबत का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए नगर निगम के महापौर हेमा देशमुख ने गर्मी से परेशान लोगो को शरबत का वितरण किया। नगर के जनता ने शरबत का आनंद लेते हुए श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि निडरता व साहस से जनता की आवाज़ बनने वाले, हर वर्ग-जाती व समूह को साथ लेकर चलने वाले, हर हाल में सच्चाई व अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले हमारे नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमिटी कुलबीर सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष उत्तर ब्लॉक शहर कांग्रेस कमिटी आसिफ अली, कांग्रेस नेता गेमू कुंजाम सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









































