राजनंादगांव : महापौर परिषद की बैठक में विकास कार्यो की स्वीकृति…

मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत मोहारा पुन्नी मेला स्थल विकास कार्य, विभिन्न समाजो के भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्य हेतु दी गयी करोड़ों रूपये के निविदा आमंत्रण की स्वीकृति

राजनंादगांव 21 जून। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक आज निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा पेशन योजना के पात्र आवेदनों की स्वीकृति, के अलावा विभिन्न विभागों की निविदा स्वीकृति तथा वार्डो में विकास कार्यो की अनुशंसा सहित मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत मूलभूत सुविधा नगर सौदर्यीकरण, मोहारा पुन्नी मेला स्थल तथा समाजिक भवन निर्माण के लिये निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गयी है।


महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति, लोकसेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेशन के पात्र हितग्राहियों के अनुमोदन के अलावा माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत विकास कार्य, नगर सौदर्यीकरण व सामाजिक भवनों के निर्माण हेतु 15 करोड तथा मोहारा पुन्नी मेला स्थल में विकास कार्य हेतु 2 करोड रूपये के निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके अलावा निगम स्वामित्व की दुकानों के नामंतरण और नजूल भूमि की मांग की अनुशसा की गयी।


महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि राजनांदगांव में भेट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यंत्री श्री भूपेश बघेल जी से मोहारा मेला पुन्नी स्थल में विकास कार्य, नगर सौदर्यीकरण,विभिन्न समाजों के लिये भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान किये थे, जिसके क्रियान्वयन हेतु निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गयी है, ताकि मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप स्वीकृत कार्यो को धरातल पर लाया जाये।


बैठक मेें महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू,श्रीमती दुलारी बाई साहू,गणेश पवार, राजा तिवारी,श्री राजेश गुप्ता चंपू, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, उपायुक्त श्री मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, राजस्व अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम व श्री दीपक अग्रवाल, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, लेखा पाल श्री राकेश नंदे सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।