राजनांदगॉव : कृष्णा पब्लिक स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन…

राजनांदगॉव शहर के तुलसीपुर स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में आज शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया । आज शिक्षा सत्र के प्रथम दिन को शाला प्रवेशोत्सव के रूप में मनाते हुए शाला पहुॅचे विद्यार्थियों का शाला प्रबंधन द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया ।

इस शाला प्रवेशोत्सव में गणमान्य अतिथिगण के रूप में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये पूर्व संासद राजनांदगॉव मधुसूदन यादव जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता निलू शर्मा जी एवं समाजसेवी श्रीमति निमिषा ठक्कर जी उपस्थित रहीं ।

शाला प्रवेशोत्सव के आयोजन का प्रारंभ बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया, जिसके बाद गणमान्य अतिथिगण ने बच्चों को तिलक लगाकर उनका शाला में स्वागत किया और बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस आयोजन में कृष्णा पब्लिक स्कूल की संस्था प्रभारी मोना देसाई, शिक्षक शिक्षिकाएॅ और शाला के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।